फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जिला अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Thu, 13 Feb 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
इमरजेंसी में हंगामा करते लोग।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में बुधवार को एक महिला की मौत के मामले में परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप मढ़ा है। परिजनों ने वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. आनंद मिश्रा से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में दिन में महुली क्षेत्र के चवंरिया निवासी भानमती 50 वर्ष को लेकर परिजन आए। भानमती की तबीयत खराब थी। परिजनों ने ओपीडी में बैठे चिकित्सक को दिखाया। उन्होंने दवा देकर घर भेज दिया। घर पर जब परिजन लेकर भानमती को पहुंचे तो वह कुछ बोल नहीं रही थी। इसके बाद परिजन उसे इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। जहां पर उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन हंगामा करने लगे। किसी तरह से लोगों ने परिजनों को शांत कराया।
परिजनों ने ओपीडी में बैठे चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों का कहना था कि चिकित्सक ने बीमारी नहीं बताई और दवा दे दी। लेकिन बाद में महिला की मौत हो गई। परिजनों ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में सीएमएस डॉ. भवनाथ पांडेय ने बताया कि वह अवकाश हैं। आने के बाद मामले की जानकारी लेकर उसकी जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें