फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हादसे में महिला की मौत, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे भुजैनी चौराहा पर बृहस्पतिवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना पर कांटे चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी महिला की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब पांच बजे हादसा हुआ। महिला चौराहे पर सड़क पार कर रही थी। इसी बीच बस्ती की ओर से खलीलाबाद की तरफ आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उसे ठोकर मार दी इससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल कांटे चौकी को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पहचान का प्रयास किया। इसके बाद भी पुलिस को सफलता नहीं मिली। चौकी प्रभारी उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि मृतका की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। उसकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि महिला के शव को पहचान के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से भी पहचान का प्रयास पुलिस कर रही है। पहचान होने के बाद पोस्टमार्टम कराकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें