फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: इलाज के दौरान महिला की मौत, केस दर्ज

Sun, 23 Jun 2024 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बखिरा। क्षेत्र के किठीऊरी निवासी एक बुजुर्ग महिला की सड़क हादसे में गम्भीर रूप से घायल होने पर मेडिकल काॅलेज में इलाज के दौरान 20 मई को मौत हो गई। पुलिस ने मृतक महिला के बेटे की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


सोमनाथ पुत्र राजबली निवासी किठीऊरी ने बताया कि उसकी मां बर्फा देवी रिश्तेदारी में गई थी। 18 मई को रिश्तेदारी से टेंपो से वापस आकर चमनगंज चौराहे पर खड़ी थी। इसी दौरान तेज रफ्तार एक बाइक ने उसकी मां को अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल मां को एबुंलेस से मेंहदावल सीएचसी ले जाया गया। स्थिति ठीक नहीं होने पर डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय भेज दिया। हालत गंभीर होने पर उसकी मां को डॉक्टरों ने वहां से मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया था। जहां इलाज के दौरान मां की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें