फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: टुल्लू पंप में उतरा करंट, महिला की मौत

Sun, 04 Aug 2024 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मेंहदावल क्षेत्र के बेलौली गांव का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मेंहदावल । क्षेत्र के बेलौली गांव में पानी के मोटर में करंट उतर जाने के कारण महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उपचार के लिए मेंहदावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची मेंहदावल पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।
बेलौली निवासी सुनीता देवी (38) पत्नी स्व. दिलीप त्रिपाठी शनिवार की देर रात घर में लगे पानी का मोटर चलाने गईं। इस दौरान मोटर में करंट आने से गंभीर रूप से झुलस गईं। आसपास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने सुनीता को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक रामकृपाल सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने पीड़ित परिवार से मिलकर परिवार को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें