फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ट्रेन की चपेट से बुजुर्ग की मौत

Sun, 04 Aug 2024 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- खलीलाबाद क्षेत्र के भुवरिया के पास रेलवे ट्रैक पर हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के भुवरिया के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करके शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भिजवा दिया।
भुवरिया के पास रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की मौत की सूचना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल शुरू कर दिया। कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर मिले शव की पहचान रामकृपाल (65) पुत्र रामानंद निवासी थवईपार कोतवाली खलीलाबाद के रूप में हुआ।
विज्ञापन


महुली क्षेत्र के चौराकला गांव निवासी सुग्रीव ने बताया कि वह अपनी पत्नी सुधा के साथ ससुराल थवईपार गांव में ही रहते हैं। चार अगस्त को उनके ससुर रामकृपाल भुवरिया चौराहे से पूर्व पोल नंबर 27 से 29 के मध्य ट्रेन से कटकर मृत्यु हो गई। सुग्रीव ने बताया कि वह मनोरोगी थे।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि रामकृपाल के दामाद की सूचना के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों को शव अंतिम संस्कार के लिए सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें