फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिला की नदी में डूबने से मौत

Wed, 09 Oct 2024 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा। क्षेत्र के फेऊसी निवासी एक महिला आमी नदी के तट पर शौच के लिए गई थी। उसी दौरान उसका पैर फिसल गया। जिससे वह नदी में डूब गई। लोगों ने किसी तरह से महिला को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार चंदनी गांव निवासी कौशिल्या देवी 59 वर्ष तीन माह से अपने मायके फेऊसी में रह रही थी। मंगलवार की शाम को शाैच के लिए गांव के बाहर आमी नदी के पास गई थी। उसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह नदी में डूब गई। पास के लोगों ने शोर मचाया और बाहर निकाला तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें