-तहसील स्तरीय क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। दो दिवसीय क्षेत्रीय युवक समारोह में एथलेटिक्स प्रतियोगिता के प्रथम दिन दौड़, ऊंची कूद, गोला फेंक खेल आयोजित हुआ। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्राधिकृत नियंत्रक डॉ सबीहा मुमताज ने किया।
200 मीटर दौड़ में सीनियर बालिका वर्ग में रामनरेश चौधरी इंटर कॉलेज रमवापुर सरकारी की सादिया खातून-प्रथम, जगद्गुरु इंटर काॅलेज मेंहदावल की नन्दनी द्वितीय व आदर्श जनता इंटर काॅलेज पचपेड़वा की रीमा को तृतीय स्थान मिला। दो सौ मीटर जूनियर बालिका वर्ग में आदर्श जनता इंटर काॅलेज पचपेड़वा की चांदनी को प्रथम, जगतगुरु इंटर काॅलेज मेंहदावल की खुशी को द्वितीय व रामनरेश चौधरी इंटर कॉलेज रमवापुर सरकारी की प्रतिमा चौधरी को तृतीय स्थान मिला। दो सौ मीटर सब जूनियर बालिका वर्ग में जगद्गुरु इंटर काॅलेज मेंहदावल की सविता को प्रथम, आदर्श जनता इंटर काॅलेज कुसुरुखुर्द की प्रिया को द्वितीय व जगद्गुरु इंटर काॅलेज मेंहदावल की सुमन को तृतीय स्थान मिला। सीनियर बालिका लम्बी कूद में रामनरेश चौधरी इंटर कॉलेज रमवापुर सरकारी की सादिया खातून को प्रथम, वेणीमाधव गोपीनाथ इंटर काॅलेज बखिरा की निकिता को द्वितीय व रामनरेश चौधरी इंटर कॉलेज रमवापुर सरकारी की रीमा को तृतीय स्थान मिला। सीनियर बालक वर्ग में जगद्गुरु इंटर काॅलेज मेंहदावल के भोलू यादव को प्रथम, पारस नगर इंटर काॅलेज के वैभव को द्वितीय व आदर्श जनता इंटर काॅलेज कुसुरुखुर्द के दिवाकर चौधरी को तृतीय स्थान मिला। दो सौ मीटर सीनियर बालक दौड़ में आदर्श जनता इंटर काॅलेज कुसुरुखुर्द के सुबुजीत को प्रथम,
वेणी माधव गोपीनाथ इंटर कालेज बखिरा के शनि को द्वितीय व जगद्गुरु इंटर काॅलेज मेंहदावल के अमन गौड़ को तृतीय स्थान मिला। आठ सौ मीटर सीनियर बालिका दौड़ में रामनरेश चौधरी इंटर कॉलेज रमवापुर सरकारी की सादिया खातून को प्रथम, जगद्गुरु इंटर काॅलेज मेंहदावल की नंदनी द्वितीय जबकि जगद्गुरु इंटर काॅलेज मेहदावल की सावित्री को तृतीय स्थान मिला। मुख्य अतिथि डॉ सबीहा मुमताज ने कहा कि खेलकूद से आपसी सद्भाव बढ़ाने में मदद मिलती है।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य राधवेंद्रनाथ द्विवेदी, मौलेन्दु नारायण पांडेय, नवल किशोर तिवारी, तेनेन्द्र पांडेय, अमरजीत वर्मा, सुनील यादव, अभिषेक तिवारी,आशुतोष पांडेय, बृजेश कुमार आदि मौजूद रहे।