फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रसव ऑपरेशन के बाद पेट में गॉज पैड छोड़ने का आरोप, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। बेलहरकला थाना क्षेत्र के जंगल दशहर टोला देवघाट निवासी हरिगोविंद ने प्रसव के दौरान ऑपरेशन के बाद पत्नी के पेट में गॉज पैड (कॉटन) छोड़ने का आरोप लगाया है। शुक्रवार रात को उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बेलहर कला पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

हरिगोविंद के अनुसार उनकी पत्नी विनिता देवी नौ माह की गर्भवती थीं। प्रसव के लिए उन्हें मेंहदावल स्थित न्यू केयर अस्पताल में एक जनवरी को भर्ती कराया गया। वहां सर्जन डॉ. पूजा पांडेय ने ऑपरेशन कर प्रसव कराया।
परिजन के मुताबिक ऑपरेशन के कुछ समय बाद नवजात की हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां से भी बच्चे को गोरखपुर रेफर किया गया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

हरिगोविंद ने बताया कि प्रसव के बाद से ही विनिता के पेट में दर्द रहता था। दवा कराने के बावजूद राहत नहीं मिली। करीब दो माह तक परेशानी बनी रहने के बाद परिजन उसे बस्ती के कैली अस्पताल ले गए। वहां अल्ट्रासाउंड और एमआरआई जांच कराई गई। परिजन का आरोप है कि जांच में ऑपरेशन के दौरान पेट में कुछ छूटे होने की जानकारी सामने आई।
इसके बाद चिकित्सकों ने दोबारा ऑपरेशन कर पेट से गॉज पैड निकाला। परिजन के अनुसार ऑपरेशन के बाद भी विनिता की हालत ठीक नहीं हुई और शुक्रवार रात को उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई।

आईजीआरएस पर की थी शिकायत
हरिगोविंद ने बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत आईजीआरएस के माध्यम से भी की थी। शिकायत के बाद सीएमओ ने मामले की जांच के आदेश दिए थे। अब महिला की मौत के बाद परिवार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई और एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।
-
अस्पताल संचालक बोले- आरोप निराधार
न्यू केयर अस्पताल के संचालक योगेंद्र कचेर ने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि उनके अस्पताल में विनिता देवी का ऑपरेशन सर्जन डॉ. पूजा पांडेय ने किया था। मामले की जांच सीएमओ स्तर से चल रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें