फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: धान कूटने वाली मशीन में साड़ी फंसने से महिला की मौत

Thu, 02 May 2024 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बेलहर क्षेत्र के औरहिया मंझरियां गांव में हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। क्षेत्र के औरहिया मंझरिया गांव में बुधवार सुबह 11 बजे के करीब धान कुटवा रही महिला की साड़ी मशीन में फंस गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
औरहिया मंझरिया गांव निवासी उग्रसेन ने बताया कि उसकी मां पार्वती (52 वर्ष) पत्नी रामउजागिर बुधवार को सुबह 11 बजे गांव में ट्रैक्टर से चालित कूटने वाली मशीन से धान कुटवा रही थी। इसी बीच उनकी साड़ी मशीन में फंस गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में मशीन को बंद किया गया। सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजन पार्वती को जब तक सीएचसी मेंहदावल पहुंचाते तब तक उसकी रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत होने के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। पार्वती के तीन बेटे व एक बेटी हैं। सभी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना दे रहे थे। बेटा उग्रसेन ने बताया कि मां की मौत से परिवार बिखर गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें