फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत, पति से पूछताछ में जुटी पुलिस

विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो
विज्ञापन
रोसयाबाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के भैसही गांव में शुक्रवार की रात 32 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए पति को थाने में बुलाया। पुलिस मामले की सच्चाई का पता करने में जुटी है।
विज्ञापन

हकीमपुर गांव निवासी मोतीलाल की पुत्री अनीता की शादी वर्ष 2012 में भैसही गांव निवासी रामभजन से हुई थी। दंपती की 13 वर्षीय दिव्यांग बेटी आंचल है। शुक्रवार की रात अनीता ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी हैंसर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना में पति को थाने ले जाकर पुलिस पूछताछ में कर रही है। खबर लिखे जाने तक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें