संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर चौकी अंतर्गत ग्राम रसूलपुर रेलवे क्राॅसिंग के पास रविवार सुबह नित्य क्रिया कर घर लौट रही महिला की रेल पटरी क्रॉस करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मगहर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय खलीलाबाद भेज दिया है।
चौकी इंचार्ज उदयशंकर द्विवेदी ने बताया कि ग्राम रसूलपुर निवासी कबूतरी देवी पत्नी रमेश चंद्र गुप्ता 50 वर्ष परिजनों के अनुसार जिनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। रविवार सुबह नित्य क्रिया के लिए घर से गई थी। लौटते समय रेलवे लाइन पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।