- दुधारा क्षेत्र के नूरगंज चौराहे की घटना, केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहरौली। दुधारा क्षेत्र के नूरगंज चौराहे पर बृहस्पतिवार की देर शाम सब्जी लेकर घर लौट रही महिला को डीसीएम ने ठोकर मार दिया। जिसमें महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दुधारा क्षेत्र के करही निवासी जोगरा खातून (45 वर्ष) पत्नी अख्तर हुसैन बृहस्पतिवार की देर शाम को नूरगंज चौराहे पर सब्जी लेने गई थीं। वह सब्जी लेकर वापस लौट रही थीं कि तेज गति से आ रहे डीसीएम ने जोगरा को ठोकर मार दिया। जिससे वह सड़क पर गिर गईं। चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर परिजन भी पहुंचे और जोगरा को लेकर बस्ती जिला अस्पताल जाने लगे। रास्ते में उनकी मौत हो गई।
परिजन जोगरा को लेकर थाने आ गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने पीड़ित परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दुर्घटना का केस दर्ज किया है।