फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ट्रेलर की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंपियरगंज (गोरखपुर)/ संतकबीरनगर। थाना क्षेत्र के करमैनी पुल पर सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का 16 वर्षीय बेटा बाल-बाल बच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने पीछा कर ट्रेलर चालक को हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र के करमैनी गांव निवासी माधुरी (35) अपने बेटे विजय के साथ स्कूटी से बाजार गई थीं। दोपहर में घर लौटते समय करमैनी पुल पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि माधुरी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें