मेंहदावल। ग्राम सांडे खुर्द में खेत पर काम कर रहे किसान परिवार पर लाठी-डंडा, ईंट और कुदाल से हमला करने का मामला सामने आया है। इसमें तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सांडे खुर्द टोला भडारे निवासी राममिलन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार सुबह करीब छह बजे वह पत्नी मुन्नी देवी और बेटे नरपत के साथ खेत में काम कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के शिवप्रसाद, उसकी पत्नी विमला देवी तथा बेटे सूरज और गुलशन लाठी-डंडा, ईंट और कुदाल लेकर पहुंच गए। पीड़ित के अनुसार, सभी ने उन पर और उनके परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया, जिससे तीनों को चोटें आईं।