दुधारा थाना क्षेत्र के मठियापार गांव में बुधवार की शाम बग्घी की ठोकर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए। जहां पर चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके साथ की कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई।
जानकारी के अनुसार ग्राम मठियापार गांव निवासी कतवारी देवी 55 वर्ष पत्नी रामरूप बुधवार शाम करीब 6 बजे खेत से अपने घर वापस आ रही थीं। उसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही घोड़ा बग्घी से ठोकर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल आए। जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
इसके साथ ही कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस टीम जिला अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में भेजवा दिया।