फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बग्घी की टक्कर से महिला की मौत, घर में मची चीख-पुकार

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर/ लोहरौली। दुधारा थाना क्षेत्र के मठियापार गांव में बुधवार की शाम बग्घी टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके साथ की कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

ग्राम मठियापार गांव निवासी कतवारी देवी (55) पत्नी रामरूप बुधवार शाम करीब 6:00 बजे खेत से घर आ रही थीं। उसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही घोड़ा बग्घी से टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
इसके साथ ही कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस टीम जिला अस्पताल पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
-
मौत के बाद परिवार में मचा कोहराम
जिला अस्पताल में महिला को मृत घोषित किए जाने की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। कतवारी देवी की दो लड़की अंजनी, रंजनी तथा दो लड़के सर्बजीत, अजीत हैं। दोनों बेटियों तथा एक लड़के की शादी हो गई है। केवल छोटे लड़के अजीत की शादी नहीं हुई है। महिला के पति रामरूप तथा छोटे लड़के अजीत बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। बड़ा लड़का सर्बजीत घर पर रहता है।
विज्ञापन

घटना के संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि मठियापार गांव निवासी बालकिशुन खेत में काट कर रखी सरसों लाने गया था। वह बग्घी खड़ी कर सरसों बटोर रहा था कि अचानक घोड़ा बिदक कर तेज रफ्तार से भागने लगा। इसकी चपेट में आई कतवारी देवी घायल हो गईं। उनके सिर तथा आंखों में गंभीर चोट आई। वहीं कतवारी के घर जुटे कुछ रिश्तेदारों ने बताया कि बग्घी पर सरसों लदा था। उसकी टक्कर से वह घायल हो गईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें