फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में महिला की मौत, लोगों ने हंगामा किया

Thu, 11 Feb 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के छोटी सरौली निवासी 55 वर्षीय सादुकुन्निशा पत्नी जलालुद्दीन को अपने रिश्तेदार मैनुद्दीन निवासी औरही के साथ बाइक से अस्पताल जा रही थी।
विज्ञापन

 उसी समय बैक चौराहे के पास एक पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर हो गई। इससे बाइक पर पीछे बैठी सादुकुन्निशा सड़क पर गिर कर गंभीर रुप से घायल हो गई।
  जबकि बाइक चला रहे मैनुद्दीन को मामूली चोट आई। घटना के बाद आस-पास की भीड़ जब तक जुटी ,तब तक चालक मौके पर ही पिकअप छोड़ कर भाग गया।
 खबर पर गोला चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए और घायल महिला को एबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया,जहां देखते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 महिला की मौत से नाराज लोग उग्र हो गए और शव का पोस्टमार्टम नहीं कराए जाने की बात करने लगे। चौकी इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि लोगों को समझा बुझा कर मामला शांत कराया गया और शव को कब्जे में लिया गया।
  छोटी सरौली गांव निवासी  बेलाल अहमद पुत्र जमालुद्दीन का आरोप था कि पिकअप चालक तेज गति और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए रिश्तेदार मैनुद्दीन की बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

 जिससे बाइक पर पीछे बैठी उसकी बड़ी मां सादुकुन्न्शिा की मौत हो गई। बेलाल अहमद की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पिकअप चालक नाम पता अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन

  पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें