फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना में महिला की मौत

विज्ञापन
मृतक महिला तेरसा देवी की फाइल फोटो । - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
मार्ग दुर्घटना में महिला की मौत
विज्ञापन

बेलहर। थाना क्षेत्र के बभनी चौराहे के पास कार की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर चौराहे के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग निकला। लोगों ने घटना की सूचना बेलहर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर बेलहर नगर पंचायत के टोला बभनी चौराहे से तेरसा देवी पत्नी बीरे प्रसाद निषाद उम्र 58 वर्ष अपनी घर से अपनी चाय की दुकान पर जा रही थीं। दुकान से सौ मीटर पहले ही नंदौर से रुधौली की तरफ तेज रफ्तार से जा रही कार ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे महिला गिर गई। घटना को देखकर चौराहे के लोग जब तक घटनास्थल पर पहुंचे तब तक ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने घटना की सूचना बेलहर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में एसओ अनिल कुमार दूबे ने बताया कि गाड़ी को कब्जे में लिया गया है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें