फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पति से विवाद के बाद महिला ने काटी हाथ की नस

Tue, 09 Apr 2024 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पति से विवाद के बाद हाथ का नस काट ली। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार गोरखपुर जनपद के एक महिला का विवाह खलीलाबाद निवासी युवक से हुआ है। महिला शहर में किराए के मकान में रहती है। महिला को उसके पति का दोस्त पिछले 15 दिन से लगातार फोन कर परेशान कर रहा था। उसने पति से शिकायत की तो पति भी अपने दोस्त का साथ देने लगा। इसके बाद महिला नाराज हो गई और मंगलवार की शाम को अपने हाथ का नस काट लिया। परिजन महिला को किसी प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां उसका इलाज चल रहा है। कोतवाली पुलिस ने मामले से अनभिज्ञता जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें