फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जमीन विवाद में पिटाई से महिला गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के पैतवलिया कला गांव निवासी एक महिला और उसकी बेटी को उसके पट्टीदार ने जमीन संबंधी विवाद को पीटकर घायल कर दिया। महिला की हालत गंभीर है। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों के विरुद्ध मारपीट की गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

महिला गीता देवी के पति सुरेंद्र यादव का आरोप है कि 13 जुलाई को वह घर नहीं थे। उसी दिन उनके पट्टीदार सह खातेदारी की जमीन पर दीवार चलाने लगे। इसकी जानकारी सुरेंद्र की पत्नी गीता देवी को हुई तो वह बेटी नीतू के साथ वहां पहुंची और पैमाइश कराने के बाद निर्माण कार्य करने को कहा। जिस पर विपक्षी आग बबूला हो गए और गीता और नीतू को मारने पीटने लगे। गांव के लोग दौड़कर जब तक बचाव किए तब तक गीता देवी को मारपीट कर अधमरा कर दिया। तभी से गीता देवी खून की उल्टी कर रही हैं और उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि इस मामले में कौसवास, विपिन, राहुल, मोहम्मद कैस, श्रवण, रामजी, मनोज और राम अवध के विरुद्ध मारपीट की गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें