फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पानी भरने के विवाद में महिला से मारपीट, दो पर रिपोर्ट

Sat, 30 May 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के भैसामाफी गांव का मामला
विज्ञापन

मेंहदावल। थाना क्षेत्र के भैसामाफी गांव में पानी भरने के विवाद में महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी नीलम और वंदना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भैसामाफी निवासी अंकिता पत्नी अंगूर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 मई की शाम करीब 4:30 बजे वह गांव के हैंडपंप पर पानी लेने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव की नीलम और वंदना से पानी भरने को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों महिलाओं ने गाली-गलौज करते हुए अंकिता को मारना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने आरोप लगाया कि दोनों महिलाएं अक्सर हैंडपंप का नट अपने पास रख लेती हैं और अन्य लोगों को पानी भरने नहीं देती हैं। विरोध करने पर झगड़ा और अभद्रता करती हैं। घटना के दौरान जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें