फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जमीन संबंधी विवाद में महिला को पीटा, केस

Fri, 14 Jul 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के बूधा खुर्द गांव में जनीन संबंधी विवाद को लेकर बुधवार को कुछ लोगों ने महिला की पिटाई कर दी। पीड़ित राजमती पत्नी शिवपूजन का आरोप है कि बुधवार को जमीन संबंधी विवाद को लेकर आशा, प्रमोद, मीरा, गोपाल की पत्नी उसे अपशब्द कही। विरोध करने पर लोगों ने लाठी,डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। पिटाई से उसे गंभीर चोटे आई।
विज्ञापन



आरोप है कि लोगों ने उसे जान माल की धमकी भी दी। उक्त मनबढ़ लोग है और आए दिन बवाल झगड़ा करते हैं। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि आरोपी दंपती समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें