मेंहदावल। थाना क्षेत्र के ददरा गांव में एक महिला के खेत से कंबाइन मशीन ले जाने का विरोध करने पर महिला मारपीट के आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसओ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए गए तहरीर में पीड़िता नीमा ने बताया कि उसके पट्टीदार श्यामसुंदर, परमिंदर उसके धान के खेत से कंबाइन मशीन लेकर चले गए। इससे फसल बर्बाद हो गई, इसकी जानकारी हुई तो उसने उनसे पूछताछ किया तो पर विपक्षी गाली देते हुए लाठी-डंडे से मारने-पीटने लगे। मारपीट की घटना में उसको काफी चोटें आई हैं। संवाद