फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दहेज में बुलेट और ढाई लाख नहीं मिले तो विवाहिता को पीटकर निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल और ढाई लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पति, सास-ससुर और दो देवरों पर गाली, मारपीट, स्त्रीधन छीनने और दोबारा घर आने पर पेट्रोल डालकर जलाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला थाने की पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर उचित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बखिरा थाना क्षेत्र के सौरहा गांव निवासी मनीषा की शादी 28 अप्रैल 2021 को राजू के साथ हुई। मनीषा के अनुसार, शादी में उसके मायके वालों ने बेड, अलमारी, फ्रिज, कूलर, बर्तन, पंखा और सोने के आभूषण समेत अन्य सामान उपहार में दिया था। शादी के बाद उका चार वर्षीय बेटा भी है।
आरोप है कि शादी के बाद से ही पति राजू, सास राजमती, ससुर दशरथ और देवर राजन व साजन बुलेट मोटरसाइकिल तथा ढाई लाख रुपये नकद की मांग को लेकर मनीषा को प्रताड़ित करने लगे। मायके वालों की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह मांग पूरी करने में असमर्थ थी।
विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक, 29 जनवरी को इसी बात को लेकर पति समेत पांचों आरोपियों ने उसे गालियां दीं और मारपीट की। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। आरोप है कि इसके बाद ससुराल वालों ने उसका स्त्रीधन छीन लिया और उसे घर से निकाल दिया।
ससुराल वालों ने धमकी दी कि जब तक बुलेट मोटरसाइकिल और ढाई लाख रुपये लेकर नहीं आएगी, तब तक उसे घर में नहीं रहने दिया जाएगा। दोबारा आने की कोशिश करने पर पेट्रोल डालकर जलाकर मार देने की भी धमकी दी गई।
विज्ञापन

एसओ पूनम मौर्या ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें