फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिला ने संविदा कर्मी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय में संविदा कर्मी को पीटने का वीडियो वायरल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सीएमओ कार्यालय में बृहस्पतिवार को एक संविदा कर्मी की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और मामले की जांच-पड़ताल की। हालांकि, अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय के अधिकारी व ज्यादातर कर्मचारी बृहस्पतिवार को सीएम के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए करौंदा गांव गए थे। इस दौरान सीएमओ कार्यालय में एक महिला घुसकर एक संविदा कर्मी से नोकझोंक करने लगी। इसके बाद महिला संविदा कर्मी काे पीटने लगी। इसके बाद कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया। महिला ने संविदा कर्मी को गाली भी दी। इसके साथ ही उसका कपड़ा पकड़ कर खींचने लगी। बताया जा रहा है कि वह महिला जिले में ही एएनएम पद पर कार्यरत थी। इस समय किसी और जिले में उसका स्थानांतरण हो चुका है। महिला किस बात को लेकर संविदा कर्मी की पिटाई की यह चर्चा का विषय है। हालांकि संविदा कर्मी की सूचना पर पुलिस पहुंची थी और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि एक बाहरी महिला ने संविदा कर्मी से साथ अभद्रता की है। यह गलत है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें