बेलहर। क्षेत्र के पिपरापाती गांव में पानी डालने के विवाद को लेकर महिला के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित माया देवी पत्नी योगेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पीड़िता माया देवी ने बताया कि 13 सितंबर की सुबह करीब 9:30 बजे वह कुएं की दीवार में पानी डाल रही थी। इसी दौरान गांव के रविन्द्र, नरेंद्र, आलोक और रीना देवी वहां पहुंच गईं और पानी डालने को लेकर विवाद करने लगी। आरोप है कि विरोध करने पर विपक्षियों ने उसको गाली देते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।