संतकबीरनगर। बच्चों के खेलकूद के दौरान हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। आरोप है कि चार लोगों ने एक महिला के घर पहुंचकर गाली-गलौज और मारपीट की। पीड़िता ने कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गिरिधरपुर निवासी रेशमा पत्नी जवाहिर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 जुलाई की शाम करीब छह बजे बच्चों के खेलकूद के दौरान हुए विवाद को लेकर गांव के रामफेर पुत्र बरखू, सुनीता पत्नी रामसुमेर, शारदा पत्नी अवधेश और उर्मिला पुत्री रामसुमेर उसके घर पर पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की।
पीड़िता ने किसी तरह जान बचाई और अगले दिन कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल जय प्रकाश दूबे का कहना है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच व अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद