संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। सईं बुजुर्ग निवासी एक व्यक्ति ने गांव की एक महिला व उसके बेटे पर मारने-पीटने का आरोप लगाते हुए दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
मो. अकरम ने बताया कि 19 अक्तूबर की सुबह सात बजे वह घर से नाश्ता लेने के लिए दुकान पर गया था, तभी गांव निवासी नजमा खातून ने उसे गाली देना शुरू कर दिया। नाश्ता लेकर घर पहुंचने पर गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगी। उसने विवाद टालने के लिए कोई भी विरोध नहीं किया। अगले दिन सुबह साढ़े सात बजे महिला व उसके बेटे अरमान ने मिलकर उसे गाली देते हुए मारा-पीटा। पुलिस ने नजमा खातून व अरमान निवासी सई बुजुर्ग के खिलाफ केस दर्ज किया है।