बखिरा क्षेत्र के मेडरापार गांव का मामला, केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेसी
बखिरा। मेडरापार निवासी एक व्यक्ति ने नशा करने के लिए रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
शेषमणि ने बताया 18 अक्तूबर की रात 11 बजे घर में खाना खाते समय गांव के ही एक व्यक्ति ने उससे सौ रुपये की मांग की। मना करने पर आरोपी ने गाली देते हुए उसे मारपीट कर घायल कर दिया। सुबह 10 बजे पुलिस चौकी पर शिकायत के लिए जाते समय आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी अमरेश उर्फ घम्मड़ निवासी बुंदीपार पर केस दर्ज कर लिया है।