फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जमीन पर कब्जे से रोकने पर महिला से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के उमरिया बाजार में जमीन पर कब्जा करने से रोकने पर विपक्षियों ने एक महिला के सिर पर सरिया से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद समेत 15 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सुमित्रा पत्नी बृजमणि का आरोप है कि उनके गांव के सुरेंद्र, अन्नु अग्रहरि, झिनकान समेत 15 लोग उनकी जमीन में मकान निर्माण के लिए नींव की खोदाई कर रहे थे। सुमित्रा ने जब खोदाई करने से उनको मना किया तो सुमित्रा के सिर पर सरिया से प्रहार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर बाजार ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सुमित्रा की हालत गंभीर बताते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि इस मामले में सुरेंद्र, अनु अग्रहरि, झिनकान रमेश 15 लोगों के विरुद्ध मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में जांच व आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें