संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र कस्बा महुली दक्षिण चौराहा के पास एक महिला के साथ मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने तहरीर मिलने पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एसओ दुर्गेश पांडेय ने बताया कि पुलिस को दी तहरीर में नीलम निवासी गौरी मंगलपुर उर्फ मोहनापुर थाना खोराबार गोरखपुर ने बताया कि वह आरपी यादव इंटर कॉलेज में रहती हैं। उनके पति नौकरी के लिए चेन्नई गए हैं। पांच मार्च की सुबह लगभग 8:00 बजे वह दरवाजे पर बैठी थी। उनको अकेला पाकर विपक्षी रामसजीवन, कृष्णा, प्रमिला व विलैती गालियां दे रहे थे। मना करने पर मारना-पीटना शुरू कर दिया। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर उक्त चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद