धर्मसिंहवा। पुलिस ने शनिवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। एसओ अमित कुशवाहा ने बताया कि शनिवार को न्यायालय के गैर जमानती वारंट आदेश पर थाना क्षेत्र के झौवा कोमर गांव के राजदेव पुत्र लखराज, बरधाट गांव के पिंटू मिश्रा उर्फ राकेश कुमार पुत्र अंबरीष नारायण व गांव इटौवा की एक महिला को गिरफ्तार किया गया। संवाद