संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद सतीश कुमार सिंह के अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने मामले से संबंधित आरोपी सफीना खातून पुत्री जाकिर हुसैन निवासी परदेशवा बंजारा टोला को एक मोबाइल फोन के साथ उसके घर के पास से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार वादी ने 10 सितंबर को थाना कोतवाली खलीलाबाद में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई पूर्ण करके संबंधित न्यायालय में करके जेल भेज दिया।