- नेदुला, नवीन सब्जी मंडी और मेंहदावल बाईपास पर विपरित दिशा से होता है आवागमन
- बनी रहती है हादसे की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। हाइवे पर सुरक्षा के मद्देनजर विपरीत दिशा से आने-जाने पर प्रतिबंध है। इसके बाद भी राष्ट्रीय राजमार्ग पर विपरीत दिशा से चलने वाहनों पर रोक नहीं लग पा रहा है। वाहन चालक धड़ल्ले से वितरीत दिशा से वाहन लेकर जा रहे हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है।
शहर के नेदुला और नवीन सब्जी मंडी के पास विपरीत दिशा से वाहन बेधड़क विपरीत दिशा से निकल रहे हैं। ऐसी ही स्थिति मेंहदावल बाईपास पर दोनों तरफ देखने को मिल रही है। यही नहीं मनियरा के पास से खलीलाबाद की ओर भी तमाम वाहन विपरीत दिशा से आते- जाते हैं। जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है, पुलिस भी इस पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। हाइवे पर सफर करने वाले धीरेंद्र चंद्र, संजीव कुमार आदि ने बताया कि अपनी साइड से आने-जाने में विपरीत दिशा से आने-वाले वाहन बाधक बन रहे हैं। कई बार अचानक ब्रेक लेना पड़ता है। आने वाले दिनों में कोहरा पड़ेगा तो समस्या और बढ़ जाएगी। ऐसे में इस दिशा में अभी से कदम उठाए जाने की जरूरत है, ताकि हादसों को रोका जा सके।
हाइवे पर विपरीत दिशा में आने-जाने वाले वाहनों को रोकने का प्रयास किया जा रहा है ताकि हादसा न हो। इस पर और सख्ती बरती जाएगी।
- परमहंस, प्रभारी निरीक्षक यातायात