बेलहर। बेलहरकलां थाना क्षेत्र के किठुरी बाबू गांव में खेत के मेड़ के विवाद में दबंगों ने एक महिला और उसके बेटों के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
तहरीर में राजदेव ने लिखा है कि उनकी पत्नी शारदा देवी खेत की मेड़ दुरुस्त कर रही थीं। इसी बात को लेकर गांव के अवधेश, विमलेश, अकाली तथा रामफेरे की पत्नी ने गोलबंद होकर गाली-गलौज शुरू कर दी।
विरोध करने पर उक्त लोगों ने राजदेव की पत्नी शारदा देवी, बेटे कृष्णा और बजरंगी के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। उक्त मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।