फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से शुरू हो रहा नवरात्र, बिना मास्क के देवी मंदिर में नहीं मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
नवरात्रि को लेकर दुकानें भी सज गईं हैं। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
कल से शुरू हो रहा नवरात्र, बिना मास्क के देवी मंदिर में नहीं मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद में नवरात्र पर्व की तैयारियां शुरू हो गई। शनिवार से नवरात्र शुरू हो रहा है। जिसको देखते हुए बृहस्पतिवार को प्रमुख देवी मंदिरों की साफ-सफाई कार्य शुरू हुआ। मंदिर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मास्क लगाना जरूरी है। जिले में कोविड-19 को देखते हुए सार्वजनिक स्थलों पर मूूर्तियां स्थापित नहीं की जाएंगी।
विज्ञापन

नवरात्र को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। खलीलाबाद शहर स्थित समय माता मंदिर, पाटेश्वरी देवी मंदिर, बरदहिया स्थित दुर्गा मंदिर, उसका कला स्थित देवी मंदिर में साफ सफाई शुरू हो गई। ग्रामीण क्षेत्रों में मेंहदावल के बाराखाल दुर्गा मंदिर, नगर वाली माता मंदिर, बेलहर कला में स्थापित सिदेश्वरी माता मंदिर, जंगल बेलहर में स्थापित दुर्गा मंदिर भी साफ सफाई हुई। महुली और धनघटा क्षेत्र के देवी मंदिरों, बखिरा में भंगेश्वर नाथ मंदिर में स्थापित दुर्गा मंदिर में साफ सफाई, समय जी मंदिर आदि जगहों पर तैयारियां चल रही थी। समय माता मंदिर खलीलाबाद के व्यवस्थापक अमरनाथ रूंगटा ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए लोगों को देवी के दर्शन कराए जाएंगे। इसके साथ ही 20-20 लोग ही तीन शिफ्ट में कढ़ाई चढ़ा सकेंगे। देवी का पाठ करने के लिए श्रद्धालुओं को मंदिर के ऊपर बने हाल में जगह दी जाएगी। सभी श्रद्धालु मास्क जरूर लगाएंगे, बिना मास्क के किसी को भी मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें