फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रावण वध के साथ असत्य पर सत्य की हुई विजय

विज्ञापन
मेंहदूपार रामलीला में राम रावण युद्ध का मंचन द्वितीय फोटो सांसद जगदंबिका पाल ने हनुमान जी की आर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धर्मसिंहवा। क्षेत्र के मेंहदूपार में नवरात्र पर चल रही रामलीला में मंगलवार को दशहरा के दिन कलाकारों ने भगवान श्रीराम और रावण के बीच युद्ध का मंचन किया। भगवान श्रीराम द्वारा रावण का वध किए जाने के साथ ही असत्य पर सत्य की विजय का संदेश दिया गया।
रामलीला के मंचन में पूरे दिन युद्ध के विभिन्न प्रसंगों को दर्शाया गया। इसमें कुंभकर्ण, अहिरावण और मेघनाद के साथ भगवान श्रीराम की सेना के युद्ध का मंचन प्रमुख रूप से शामिल रहा। इसके अलावा मेघनाद की शक्ति लगने से लक्ष्मण के मूर्छित होने तथा हनुमान जी द्वारा संजीवनी बूटी लाकर उनके प्राण बचाने के प्रसंग का भी भावपूर्ण मंचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलाकारों ने अपने अभिनय के माध्यम से रामायण के प्रमुख प्रसंगों को जीवंत कर दिया। इस अवसर पर डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल, गोरखपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष मारकंडे मणि त्रिपाठी, पूर्व जज राघवेंद्र पांडेय, मनीष शुक्ला, अंबरीश नारायण पांडेय, लौहार शुक्ला, हरिश्चंद्र शुक्ला, सत्य प्रकाश शुक्ला, शेखर दास आदि मौजूद रहे।ख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें