संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने मंगलवार को खलीलाबाद शहर के मेंहदावल बाईपस पर सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरण किया। जिससे सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली गंभीर चोटों एवं मृत्यु को रोका जा सके। इस दौरान आम जनमानस को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि हेलमेट केवल एक कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने नागरिकों से अपील किया कि वह स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करें तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। एसपी ने कहा कि सड़क सुरक्षा एक सामूहिक दायित्व है। जिसमें प्रशासन, सामाजिक संगठन एवं आम नागरिकों की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पाण्डेय, प्रभारी यातायात परमहंस, पीआरओ दुर्गेश पाण्डेय, रवि अग्रवाल व अरुण अग्रवाल, गौरव रुंगटा, कैलाशपति रुंगटा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।