फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चोरी की घटनाओं की रोकथाम के बताए उपाय

Wed, 07 Jan 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने सोमवार की देर शाम को थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर में अलाव पर ग्राम सुरक्षा समिति के साथ बैठक की। समिति के सदस्यों से चोरी की घटनाओं की रोकथाम पर चर्चा की। अपील की कि यदि गांव अथवा मोहल्ले में रात्रि के समय कोई अपरिचित व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। साथ ही दिन के समय में विशेष रूप से फेरी लगाने वाले अथवा किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में भी जानकारी देने को कहा, जो क्षेत्र में संदिग्ध रूप से रह रहा हो। ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों को साइबर जागरूकता अभियान के तहत साइबर अपराधों के प्रति सतर्क एवं जागरूक रहने की अपील की। आपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों से अपील की कि वे अपने घरों, काॅलोनियों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाएं। एक कैमरे से सड़क को कवर करे। जिससे कि आपराधिक व असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा सके। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सीसीटीवी कैमरे निरंतर क्रियाशील रहें ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें