फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हर समय मंडराता मौत का साया, जान हथेली पर लेकर क्रासिंग पार करते हैं लोग

विज्ञापन
साइकिल लेकर रेलवे ट्रैक पार करते लोग।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर में तीन जगहों पर रेलवे क्रासिंग है, जबकि एक जगह अंडरपास बना है। पिछले एक सप्ताह में ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं और जान जोखिम में डालकर गेट बंद होने के बाद भी क्रासिंग को पार कर रहे हैं। इसके साथ ही मुखलिसपुर रोड पर अंडरपास की जगह लोग सीधे रेलवे ट्रैक पार कर रहे है। यहां न तो कोई रोकने टोकने वाला है और न ही कोई व्यवस्था गई है।
विज्ञापन

शहर के मुखलिसपुर रोड पर यात्रियों की सुविधा के लिए अंडरपास बनाया गया है और पूर्व के क्रासिंग को बंद कर दिया गया है। इसके बाद भी लोग अंडरपास से जाने की बजाय अब भी रेलवे क्रासिंग पार कर रहे हैं। शुक्रवार को ऐसा ही नजारा यहां देखने को मिला। लोग साइकिल के साथ क्रासिंग पार करते दिखे। इसके साथ ही पैदल आने-जाने वाले भी रेलवे ट्रैक से पार करते दिखे। आस-पास के लोगों ने टोका भी, लेकिन लोग अपनी धुन में आते-जाते रहे।
शहर के तितौवा रेलवे क्रासिंग पर बंद होने के बाद लोग बाइक झुकाकर निकलते दिखे। कई लोग पैदल भी क्रासिंग पार करते नजर आए। जान जोखिम में डालकर लोग आते-जाते रहे। ऐसी ही नजारा त्रिपाठी मार्केट स्थित रेलवे क्रासिंग पर देखने को मिला। यहां पर लोग बाइक लेकर क्रासिंग बंद होने के बाद भी निकलने का प्रयास करते रहे। कुछ लोग तो ट्रेन गुजरने के दौरान भी दूसरे ट्रैक पर खड़े रहे। गेट मैन सहित अन्य लोग उन्हें टोकते रहे, लेकिन किसी ने भी इसपर ध्यान नहीं दिया। जनता मार्ग रेलवे क्रासिंग पर भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन


एक सप्ताह में ट्रेन की चपटे में आने से तीन लोगों की हो चुकी है मौत
खलीलाबाद शहर में जनता मार्ग स्थित रेलवे क्रासिंग पर 24 दिसंबर को एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। 25 वर्षीय यह युवक पास के गांव पखुवापार का निवासी था। इसके साथ ही मुखलिसपुर रोड रेलवे ट्रैक पर भी एक वृद्ध की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गई थी। वृद्ध साइकिल से ट्रैक पार कर रहा था, तभी ट्रेन आ गई और उसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। इसी तरह त्रिपाठी मार्केट रेलवे क्रासिंग पर भी ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। ताकि लोग बंद रेलवे क्रासिंग को पार न करें। इसके साथ ही अंडरपास बना है तो उसका उपयोग करें। जिससे की घटना को रोका जा सके।
विज्ञापन

-सुशील कुमार सिंह, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें