teacher beaten in police station
- फोटो : अमर उजाला
प्रमोशन न होने से नाराज शिक्षकों ने सोमवार को बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने कहा कि अगर 10 अगस्त तक प्रमोशन नहीं हुआ तो जिलाधिकारी का घेराव करेंगे।
शिक्षक अमित यादव, रविश त्रिपाठी, राजीव कुमार यादव आदि ने कहा कि 31 मार्च 2016 को तीन वर्ष पूर्ण का चुके शिक्षकों का पदोन्नति होनी थी। पदोन्नति आदेश बेसिक शिक्षा सचिव ने पहले ही जारी कर दिया है। बीएसए कार्यालय से पदोन्नति शिक्षकों की सूची जारी कर आपत्ति मांगी गई थी, पर अभी तक कुछ नहीं हुआ। समय से प्रमोशन न होने के चलते उनका काफी नुकसान हो रहा है। प्रमोशन प्रक्रिया को विचाराधीन कर दिया गया है।
इसी बीच नए पदोन्नति प्रक्रिया को शुरू कर दी गई है। जिससे वरिष्ठ शिक्षकों की उपेक्षा हो रही है। अगर 10 अगस्त तक प्रमोशन प्रक्रिया का शुरू नहीं की गई तो शिक्षक जिलाधिकारी को घेराव करेंगे। इस दौरान रमेश चंद्र, राजेश चंद्रा, मकबूल, निर्मला, अशोक, दिग्विजयनाथ यादव, पूनम पाठक समेत अन्य मौजूद रहे।