फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मां चंद्रघंटा की पूूूजा कर मांगी मुरादें

Sun, 06 Oct 2024 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- देवी के तीसरे स्वरूप की लोगों ने की पूूजा, समय माता मंदिर में लगी लंबी लाइन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नवरात्र में नौ दिनों तक माता रानी के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की गई। खलीलाबाद शहर के समय माता मंदिर में मां चंद्रघंटा का बेहद ही सुंदर, मोहक, अलौकिक, कल्याणकारी व शांतिदायक दर्शन श्रद्धालुओं ने किया। इस दौरान लोगों ने नारियल, फूल आदि चढ़ाया इसके साथ ही कूपर अगबत्ती जाकर मन्नतें मांगी।
विज्ञापन

समय माता मंदिर समेत जिले के सभी देवी मंदिरों में नवरात्र के तीसरे दिन माता के दर्शन को लोग पहुंचे। समय माता मंदिर के वरिष्ठ पुजारी बृजेश मिश्र ने बताया कि नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा हुई। लोग माता के प्रिय वस्त्र लाल रंगगो पहन कर मंदिर आए। उन्होंने बताया दरअसल, मां चंद्रघंटा को लाल रंग अति प्रिय है। ऐसे में माता रानी के इस स्वरूप की पूजा में लाल रंग महत्वपूर्ण होता है। समय माता मंदिर में सुबह और शाम को श्रद्धालुओं की भीड़ लगी। इसी तरह से बरदहिया स्थित दुर्गा मंदिर, वन देवी मंदिर, बाराबाल की दुर्गा मंदिर, मेंहदावल में दुर्गा मंदिर समेत अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें