- भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रीय जनता ने जताई प्रसन्नता
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। योगी सरकार ने मेंहदावल विधायक को उत्तर प्रदेश कार्य मंत्रणा समिति एवं लोक निर्माण अस्थायी समिति का सदस्य नामित किया गया है। विधायक के सदस्य नामित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता ने खुशी जाहिर की है।
मेंहदावल विधानसभा के विधायक अनिल त्रिपाठी को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने इन्हें कार्य मंत्रणा समिति तथा लोक निर्माण स्थाई समिति में सदस्य नामित किया है। भाजपा जिला मंत्री अरुण सिंह, जिला उपाध्यक्ष दिनेश पांडेय, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र बहादुर सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि बसंत तिवारी, भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष इंद्रसेन सिंह, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष गंगा राम निषाद आदि ने बधाई दी है।