फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा कर मांगी मुरादें

Sat, 05 Oct 2024 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- देवी मंदिरों में दर्शन पूजन को जुटे लोग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नवरात्र के दूसरे दिन मां भगवती के ब्रह्मचारिणी स्वरूप का भव्य शृंगार पूजन किया गया। इस मौके पर शहर के समय माता मंदिर व अन्य देवी मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इसके साथ ही दुर्गा पंडालों के सजावट का कार्य हुआ।
मां दुर्गा की नौ दिवसीय आराधना के दूसरे दिन घरों और मंदिरों में देवी के द्वितीय स्वरूप ब्रह्मचारिणी स्वरूप का श्रृंगार कर पूजा और आराधना की गई। मंगल कामना के लिए दुर्गा सप्तशती के सस्वर पाठ आरंभ हुए तो कहीं सुख-समृद्धि और शांति के लिए अनुष्ठान चलते रहे। घरों से लेकर देवी मंदिरों तक नवरात्र की आराधना के लिए भक्तों का उत्साह देखने लायक रहा। मंदिरों में घंटे-घड़ियाल के साथ दिन भर मंत्रोच्चार गूंजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्र के दूसरे दिन मां भगवती के ब्रह्मचारिणी स्वरूप का भव्य शृंगार पूजन किया गया। इस मौके पर शहर के समय माता मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, उस्का कला मंदिर, बरदहिया दुर्गा मंदिर में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजन अर्चन कर मां का आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही शहर में पंडालों में साज सज्जा का कार्य शुरू हुआ। कई पंडालों में देवी प्रतिमाओं की स्थापना की गई। समय माता मंदिर के पुजारी पंडित ब्रजेश मिश्र ने बताया कि मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें