फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में शराब व्यवसायी की मौत, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में शराब व्यवसायी की मौत, चालक घायल
विज्ञापन

बेलहर। बुधवार की रात बेलहर क्षेत्र के राजघाट पुल के पास अनियंत्रित कार के पेड़ से टकरा जाने से शराब व्यवसायी की मौत हो गई। वहीं कार का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
एसओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि बखिरा क्षेत्र के बडहरा निवासी अशोक कुमार जायसवाल (44) पुत्र द्वारिका प्रसाद शराब के व्यवसायी थे। अशोक कुमार बुधवार की रात कार से रूधौली की ओर से लौट रहे थे। कार नंदौर के रहने वाले चालक मिथिलेश चला रहे थे। अभी लोग रूधौली-दुर्गजोत मार्ग पर राजघाट पुल के पास पहुंचे ही थे। उसी दौरान कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना के बाद पुलिस और परिजन भी मौके पर पहुंच गए। लोग घायलों को सीएचसी मेंहदावल ले गए। वहां डॉक्टर ने अशोक जायसवाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल चालक को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि अशोक जायसवाल बस्ती जनपद के रूधौली क्षेत्र के हनुमानगंज अपनी बहन के घर से लौट रहे थे। पति की मौत से पत्नी गीता का रो-रो कर बुरा हाल था। लोग उन्हें सांत्वना दे रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें