फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्ति पोर्टल के माध्यम से उत्पाद का बेहतर मूल्य लें सकेंगे : डीएम

Thu, 15 Feb 2024 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कृषक उत्पादक संगठन के कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में बुधवार को कृषक उत्पादक संगठन की कार्यशाला कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें फैसिलिटेटर एफपीओ अमिनेश श्रीवास्तव ने शक्ति पोर्टल पर एफपीओ के कार्याें व उनकी क्षमता के अनुसार रैंकिंग के बारे में जानकारी दी गई। डीएम ने कहा कि कहा कि शक्ति पोर्टल पर कृषक उत्पादक संगठन भारतवर्ष के खरीदारों के माध्यम से जुड़ सकते हैं और अपने उत्पाद को बेहतर मूल्य पर बिक्री कर सकते हैं।
उप निदेशक कृषि डाॅ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि विभाग ने फार्म मशीनरी बैंक बीज विधान संयंत्र, मिलेट्स प्रोसेसिंग यूनिट, मिलेट स्टोर, मोबाइल मिले स्टोर एवं अन्य कृषि यंत्र ऑयल मिल, स्मॉल राइस मिल, स्मॉल गोदाम आदि अनुदान पर दिए जाते हैं। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि खाद्य प्रसंस्करण के अंतर्गत कृषक उत्पादक संगठनों एवं निजी कृषकों को अनुदान पर इकाईयां स्थापित करने के लिए 90 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि उपलब्ध कराई जाती है।
विज्ञापन


डीएम ने उप कृषि निदेशक को निर्देशित करते हुए कहा कि बैंक की तरफ से आने वाली समस्याओं को सूचीबद्ध कर आगामी बैठक में शामिल किया जाए। साथ ही विभागों द्वारा संचालित योजनाएं एवं कृषक उत्पादक संगठन की क्रिया-कलाप की प्रस्तुति की जाए।
विज्ञापन


इस दौरान निदेशक एफपीओ अमर राय, नगर पंचायत हैंसर प्रतिनिधि नीलमणि, जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा, भूमि संरक्षण अधिकारी सीपी सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी शशांक, उपायुक्त राजकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें