फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में तालाब में मिला युवती का शव

Sun, 22 Sep 2024 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बखिरा क्षेत्र के तरैना गांव का मामला
विज्ञापन

- शुक्रवार को घर से निकली थी
- परिजनों ने मनोरोगी बताया

संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। बखिरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत करमा स्थित तरैना गांव में शनिवार की शाम को संदिग्ध हालात में तालाब में एक युवती का शव मिला है। सूचना पर पहुंची बखिरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती के पिता की मानें तो 20 सितंबर को घर से निकली थी।
करमा कला ग्राम पंचायत के राजस्व गांव तरैना के तालाब में कुछ लोग मछली पकड़ने के लिए गए थे। जहां पर लोगों को एक युवती का शव दिखाई दिया। जिसे बाहर निकाला तो उसकी पहचान गांव निवासिनी शिवकुमारी (18) पुत्री रामकेश निवासी करमा कलां थाना बेलहर के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी बखिरा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवकुमारी के पिता रामकेश ने बताया कि बेटी का मानसिक रूप से बीमार थी। इसके पूर्व भी वह छत से कूदने का प्रयास की थी। उसका इलाज भी चल रहा था। 20 सितंबर को वह घर से निकली और शाम तक जब वापस नहीं लौटी तो खोजबीन की गई। तैरना गांव से पूरब बड़ी ताल में कुछ लोग मछली पकड़ रहे थे, जहां उसके शव उतराते देखा तो घर के परिजनों को सूचना दी। मृतक छह बहनों में से चौथे नंबर की थी। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। पुलिस के मुताबिक शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें