फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट से पत्नी की मौत, पति-बेटी घायल

विज्ञापन
चुरेब ओवरब्रिज पर हुए हादसे के बाद लगी भीड़। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
ट्रक की चपेट से पत्नी की मौत, पति-बेटी घायल
विज्ञापन

मनियरा/संतकबीरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग के चुरेब स्थित ओवर ब्रिज पर बृहस्पतिवार को ट्रक की चपेट में आने से पत्नी की मौत हो गई। पिता- पुत्री घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे कांटे चौकी के पुलिसकर्मियों ने घायल पिता-पुत्री को एबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। पुुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

कांटे चौकी इंचार्ज दीपक दूबे ने बताया कि कांटे निवासी 55 वर्षीय मुस्तकीम 52 वर्षीय पत्नी नाजिमा खातून और 24 वर्षीय बेटी साजिदा खातून के साथ बाइक से खलीलाबाद की ओर जा रहे थे। चुरेब ओवर ब्रिज के ऊपर पहुंचे थे। उसी दौरान पीछे से ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी पत्नी नाजिमा खातून की मौके पर मौत हो गई। पिता मुस्तकीम और पुत्री साजिदा खातून घायल हो गए। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पीड़ित परिजन और गांव के लोग पहुंच गए। लोग घटना से गमगीन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें