संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव में दहेज उत्पीड़न, पत्नी को तीन तलाक देने और दो साल की बेटी को बेचने के लिए ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पति, सास, ससुर, जेठ और ननद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की अर्जी पर सिविल जज (जूनियर डिवीजन)/एफटीसी द्वितीय एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट संतकबीरनगर की अदालत के आदेश पर धनघटा थाने की पुलिस ने उचित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। अदालत में दिए गए प्रार्थनापत्र के अनुसार, पीड़िता का निकाह तीन दिसंबर 2020 को सद्दाम हुसैन के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि निकाह के समय मायके वालों ने पांच लाख रुपये नकद, बुलेट मोटरसाइकिल, बेड, अलमारी, सोफा, फ्रिज, वॉशिंग मशीन समेत अन्य घरेलू सामान दिया था। इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। संवाद
ई