फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पत्नी करती थी चरित्र पर संदेह इसलिए उतारा मौत के घाट, बेटे को किया जख्मी

विज्ञापन
धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के बढ़या निवासी मृतका ताहिरा खातुन की हत्यारोपी सई मोहम्मद पकड़ा गया।
विज्ञापन
पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने कबूल की वारदात, पत्नी पर तीन बार और बेटे पर दो बार फावड़े से किया था प्रहार
विज्ञापन

- पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा किया बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पति के चरित्र पर पत्नी चार साल से संदेह करती थी। उसी वजह से दोनों के बीच दूरिया बढ़ गई थीं। परिवार के लोग भी पत्नी का ही साथ देते थे। परिवार में इज्जत नहीं पाने से आहत होकर पति ने पत्नी और पत्नी का साथ देने वाले छोटे बेटे को रास्ते से हटाने का मन बनाया। शुक्रवार की रात मौका पाकर पहले बरामदे के शटर का चैनल बंद किया। उसके बाद सोते दौरान फावडे से तीन बार प्रहार कर पत्नी की हत्या कर दी। जबकि छोटे बेटे को दो बार प्रहार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। रविवार को पुलिस ने आरोपी पति को पकड़ कर पूछताछ किया तो आरोपी ने कत्ल की यहीं वजह बताई।
विज्ञापन

एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि धर्मसिंहवा क्षेत्र के नगर पंचायत धर्मसिंहवा के बढ़या वार्ड निवासी 52 वर्षीय सई मोहम्मद ने शुक्रवार की रात अपनी 50 वर्षीय पत्नी ताहिर खातून को फावड़े से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया था। जबकि 16 वर्षीय छोटे बेटे इसरार को जख्मी कर दिया था। घायल बेटे का मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में उपचार चल रहा है। शनिवार देर शाम पीड़ित बेटे इस्तियाक अहमद ने आरोपी पिता सई मोहम्मद के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया। एसओ राम वशिष्ठ ने अपनी टीम के सहयोग से सूचना के आधार पर रविवार को आरोपी पति सई मोहम्मद को मुसहरा नदी पुल के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए हत्यारोपी पति की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त फावड़ा उसके घर के पास स्थित धान के खेत से बरामद किया। पूछताछ में आरोपी सई मोहम्मद ने बताया कि उसकी पत्नी ताहिरा खातून उसके चरित्र पर संदेह करती थी। उसी वजह से उसका पत्नी के बीच करीब चार साल से अनबन चल रहा था। छोटा बेटा इसरार और परिवार के अन्य सदस्य भी पत्नी का ही साथ देते थे। शुक्रवार को भी उसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच में कहासुनी हुई। जिसे लेकर उसे पत्नी और बेटे इसरार ने गाली गलौज दिया और बेइज्जत किया। जिससे उसे कुंठा हुई और उसने पत्नी और छोटे बेटे इसरार को रास्ते से हटाने का मन बनाया। रात में पत्नी और बेटी सालेहा एक साथ चारपाई पर सोई थी। जबकि पत्नी के बगल में तख्त पर बेटा इसरार सोया था। परिवार के अन्य सदस्य दूसरी जगह सोए थे। उसने रात एक बजे बरामदे में शटर में ताला बंद कर दिया और फावड़ा उठा लिया। पहले एक बार फावडे़ से पत्नी को मारा, फिर बेटे इसरार पर फावड़े से प्रहार कर दिया। फिर पत्नी को फावड़े से प्रहार किया और उसके बाद बेटे को मारा। तीसरी बार पत्नी को फावड़े से मारा तो बेटी सालेहा जग गई और चिल्लाई। उसके बाद फावड़ा लेकर बाहर निकल गया। शटर में ताला बंद होने से परिवार को कोई सदस्य बाहर नहीं निकल पाया और वह आसानी से भाग निकला। बाद में बेटी सालेहा ने लोहे के रॉड से शटर का ताला तोडी और आवास देकर आस-पास के लोगों को बुलाई। एएसपी ने बताया कि बाद में पड़ोस के लोग जुटे और घायल मां-बेटे को सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने ताहिरा खातून को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल बेटे को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉजेज में घायल बेटे का उपचार चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इधर पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी सई मोहम्म्द को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें